श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 21 सितम्बर को
श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 21 सितम्बर को
श्रद्धांजलि स्वरूप विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 21 सितम्बर को
श्री सांवरमल गोपीकृष्ण मोर की पुण्य स्मृति में होगा आयोजन
सीकर
श्री अग्रवाल समाज प्रन्यास एवं श्री सांवरमल गोपीकृष्ण मोर स्मृति सेवा संस्थान, सीकर द्वारा, समाजसेवा की मिसाल बने सांवरमल जी मोर की पुण्य स्मृति में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर एसबी मित्तल ब्लड बैंक एवं एस.के. अस्पताल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार, 21 सितम्बर 2025 को श्री अग्रवाल मातृ सदन हॉस्पिटल, गढ़ परिसर, सुभाष चौक, सीकर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक किया जाएगा।
यह आयोजन सीकर एसके मेडिकल कॉलेज के संस्थापक, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला प्रमुख, स्व. श्री सांवरमल जी मोर की पुण्य स्मृति में समाज को समर्पित किया गया है। आयोजकों ने इसे श्रद्धेय मोर जी के सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को समर्पित सामाजिक पहल बताया।
शिविर में सभी समाज वर्गों के नागरिक, युवा वर्ग, एवं मातृशक्ति के रक्तदान करने की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों द्वारा बताया गया कि रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री अग्रवाल समाज ट्रस्ट एवं मोर स्मृति सेवा संस्थान ने सभी प्रबुद्धजनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है ताकि यह मानवीय कार्य सफल एवं सार्थक बन सके।
🔴 रक्तदान महादान है
आपका एक यूनिट रक्त किसी ज़रूरतमंद के जीवन की डोर बन सकता है। ऐसे आयोजनों में भाग लेकर हम समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभा सकते हैं।
Comments are closed.