संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा सम्पन्न

संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य को मिलेगी नई गति नागपुर, रेशीमबाग

संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा सम्पन्न, संघ के शताब्दी वर्ष में कार्य को मिलेगी नई गति
नागपुर, रेशीमबाग।

संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक नागपुर के स्मृति मंदिर, रेशीमबाग में सम्पन्न हुई। यह बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में नूतन रचना के अनुरूप संस्कार भारती के कार्य को अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

बैठक के उद्घाटन सत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विदर्भ प्रांत अध्यक्ष कंचन ताई गडकरी (केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की धर्मपत्नी) एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष मंसूर मंजूनाथ भी मंचासीन रहे।

जयपुर प्रांत संयोजक डॉ. नेकी राम आर्य ने बताया कि देश के लगभग सभी प्रांतों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। राजस्थान क्षेत्र से लगभग 16 कार्यकर्ता इस बैठक में सहभागी बने।

बैठक के बौद्धिक सत्र में “व्यक्ति निर्माण में भूमिका” विषय पर महाराष्ट्र के पूर्व संगठन मंत्री रवींद्र भूसारी ने प्रभावी उद्बोधन दिया। उन्होंने संघ की शाखा को व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि “दत्तोपंत ठेंगड़ी जैसे मनीषियों के योगदान से संघ आज समाज के अंतिम छोर तक पहुँच सका है।”

कार्यक्रम में मंसूर मंजूनाथ, डॉ. अश्विन दलवी, अरुण कुमार शर्मा, विजय कुमार स्वान्त, रंजन अभिजीत गोखले, सुरेश बबलानी, विकास तैलंग, मधु तैलंग, भट्ट बनवारीलाल सहित बड़ी संख्या में अखिल भारतीय पदाधिकारी एवं विभिन्न प्रांतों से पधारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातःकाल संस्कार भारती की टीम द्वारा स्मृति मंदिर के समक्ष सामूहिक गीत प्रस्तुति दी गई, जिसने पूरे वातावरण को संस्कारी, मर्यादित एवं प्रेरणादायक बना दिया।

Comments are closed.