सपने अभावों में पलते हैं- डीआईजी अरशद अली
वार्षिकोत्सव में सरस्वती शिक्षण संस्थान जाजोद ने जिला टॉपर छात्रा को भेंट की स्कूटी
सपने अभावों में पलते हैं- डीआईजी अरशद अली
वार्षिकोत्सव में सरस्वती शिक्षण संस्थान जाजोद ने जिला टॉपर छात्रा को भेंट की स्कूटी
लक्ष्मणगढ़।
जाजोद गांव स्थित सरस्वती शिक्षण संस्थान समूह का वार्षिकोत्सव संस्था संरक्षक हाजीजी मोहिदीन खाँ की सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ। निजी कॉलेज संघ प्रदेशाध्यक्ष नवरंग चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डीआईजी अरशद अली बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। डीआईजी अरशद अली ने कहा कि सपने अभावों में पलते हैं, मेरे भी जीवन मे अभाव नहीं होते तो शायद मैं आज इस मुकाम पर नहीं होता। उन्होंने कहा कि बेटियाँ हर क्षेत्र में सफलता के झण्डे गाड़ रही हैं इसलिए अब बेटों को अपनी हालत पर गौर करनी चाहिए। यूपीएससी 2025 में 646वीं रैंक हासिल करने वाले इरफान अली मेड़ता ने कहा कि संस्था की छात्रा सुमैया ने 98. 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी मायने में कम नहीं है। समारोह को निजी कॉलेज संघ प्रदेशाध्यक्ष नवरंग चौधरी लालासी व पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग जगदीशप्रसाद चोटिया ने भी सम्बोधित किया। संस्था निदेशक अकरम खान ने बताया कि समारोह में एसडीएम मोहर सिंह मीणा, तहसीलदार फ़ारुक़ अली, तोदी पीजी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एनएस नाथावत, आरटीएस गिरवर सिंह जाजोद, सीबीईओ विद्याधर शर्मा, निजी शिक्षण संस्था संघ अध्यक्ष महेन्द्र रुहेला, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र ताखर, प्रधानाचार्य रामचन्द्र सिंह खीचड़, अभिलाष डोटासरा, जोगेन्द्र सिंह रणवा, अरुण चौधरी, दीनदयाल पचार, जुबेर खान, संजीव भास्कर, महेंद्र थाकण, सवाई सिंह, सनवर खान आदि गणमान्यजन मंच पर मौजूद रहे। इनका हुआ सम्मान- इस अवसर पर संस्था के पूर्व छात्र गिरवर सिंह का आरएएस 2023 में चयन होने, फैसल खान का दिल्ली नगर निगम में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर चयन होने,अनीश खान एसआई, रियाज खाँ अध्यापक, अमन खान क्लर्क को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। समारोह में 400 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। टॉपर छात्रा सुमैया को हीरो स्कूटी, अनीशा व अमान को टेबलेट भेंट किया गया। भामाशाह याकूब खाँ की ओर तीनों टॉपर बच्चों को कमशः 11000, 5000-5000 के नगद इनाम से नवाजा गया। समारोह में प्रशासक प्रतिनिधि महावीर रणवा, एडवोकेट इक़बाल हुसैन, डॉ. भींवाराम रणवा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि लियाकत खाँ, पूर्व सरपंच लियाकत अली, पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह, रिटायर्ड क्लर्क गुलाब खाँ, मदन सिंह शेखावत, भँवर सिंह रणवा, आमीन खाँ, सरदार खाँ, दाऊद खाँ, निजाम खाँ, भैरूसिंह, सुरेश कुमार, सुरजन सिंह, जीएसएस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, कपिल शर्मा, उपसरपंच नजीर खाँ, हबीब खाँ, अली खाँ, ठेकेदार जाकिर हुसैन,उस्मान खाँ, बुन्दू खाँ राजास, कप्तान याकूब खाँ राजास, भँवरु खाँ, मनवर खाँ, यूनूस खाँ, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। संचालन मुबारिक अली व मनीष शर्मा ने किया। संस्था निदेशक नितेश डोकवाल वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निदेशक अकरम खान ने आभार प्रकट किया। एमडी संजय खान के नेतृत्व में माला, साफा स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।

Comments are closed.