सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीएलसी हाई स्कूल की कनिष्का ने 99% अंक हासिल कर रचा कीर्तिमान, अब लक्ष्य एम्स दिल्ली
सीकर।
सीएलसी हाई स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा कनिष्का ने राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने परिवार का नाम रोशन किया है। कनिष्का इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के पालड़ी गांव की निवासी कनिष्का एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता श्री ताराचन्द होटल व्यवसायी हैं तथा माता श्रीमती सजना कुमारी गृहिणी हैं। कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और सीएलसी हाई स्कूल के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण को दिया है। कनिष्का ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। कनिष्का ने कहा कि विद्यालय में मिले सकारात्मक माहौल और निरंतर टेस्ट प्रणाली ने उन्हें हर विषय में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बात करते हुए कनिष्का ने बताया कि वह आगे चलकर एम्स दिल्ली से डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। अपने इस लक्ष्य को साकार करने के लिए वह सीएलसी में फाउंडेशन कोर्स के माध्यम से नीट की तैयारी शुरू कर चुकी है।
Comments are closed.