सीकर के मोहम्मद सद्दीक बहलीम ने नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

सीकर के मोहम्मद सद्दीक बहलीम ने नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

सीकर के मोहम्मद सद्दीक बहलीम ने नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

सीकर – हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट 2025 में सीकर जिले के मोहम्मद सद्दीक बहलीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले और प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मोहम्मद सद्दीक वर्तमान में ओमान के इंडियन स्कूल में अध्ययनरत है और वहीं के टू कॉम्बेट क्लब से पेशेवर बॉक्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को देते हुए बताया कि यह सब उनकी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है।

सद्दीक ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य भारत के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेना है, जिसके लिए वह निरंतर कठिन परिश्रम कर रहा है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय, क्लब, और क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Comments are closed.