सीकर में पिछले कुछ दिनों से मौसम ड्राई बना हुआ है, वहीं सुबह के समय ग्रामीण इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। साथ ही, सूखी ठंड ने सुबह और शाम की ठिठुरन को बढ़ा दिया है। फसलों पर ओस की बूंदें गिर रही हैं, जिससे फसलों को फायदा हो रहा है।
तापमान में गिरावट, सर्दी का असर बढ़ने का अनुमान
सीकर के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
आगे का मौसम
जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम ड्राई रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तरी भागों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तरी हवाओं के दबाव से सर्दी का असर बढ़ेगा और तापमान में और गिरावट आएगी।
Comments are closed.