सीकर में मेगा इंट्यूशन प्रोसेस का सफल समापन, 50 से अधिक बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

सीकर में मेगा इंट्यूशन प्रोसेस का सफल समापन, 50 से अधिक बच्चों ने लिया प्रशिक्षण

सीकर में मेगा इंट्यूशन प्रोसेस का सफल समापन, 50 से अधिक बच्चों ने लिया प्रशिक्षण
सीकर।

आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा 26 से 29 दिसंबर तक सीकर में आयोजित चार दिवसीय मेगा इंट्यूशन प्रोसेस का सफल समापन हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को छठी इंद्रिय (Sixth Sense) के विकास, सुदर्शन क्रिया एवं ध्यान का वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया गया। अभिभावकों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम के बाद बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मकता में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है। बच्चों और माता-पिता के संबंध भी अधिक मधुर हुए हैं।
कार्यक्रम के पहले ही दिन बच्चों द्वारा आंखों पर पट्टी बांधकर रंग पहचानना, पढ़ना-लिखना एवं चित्र-शब्द पहचानने की क्षमता ने अभिभावकों को विशेष रूप से आश्चर्यचकित किया।
यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ़ लिविंग के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों डिम्पल शर्मा (फतेहपुर), नितिन सिंह (जयपुर) एवं गौरव व्यास (जोधपुर) द्वारा संचालित किया गया।
इस आयोजन में कमल जी बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही आर्ट ऑफ़ लिविंग सीकर परिवार के नरेश सैनी, सीए रविंद्र शर्मा, कानू जोगानी, प्रोफेसर मालती शर्मा, डॉ. गायत्री जांगिड़, रितिका गोयल, उत्तरा राठी एवं मनीष सहित अनेक स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागी दैनिक ऑनलाइन अभ्यास करेंगे, जबकि इसका अंतिम सत्र 5 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

Comments are closed.