सुभाष चौक, सीकर में नव दुर्गा पूजा महोत्सव हेतु भूमि पूजन संपन्न
सुभाष चौक, सीकर में नव दुर्गा पूजा महोत्सव हेतु भूमि पूजन संपन्न
सुभाष चौक, सीकर में नव दुर्गा पूजा महोत्सव हेतु भूमि पूजन संपन्न
सीकर, 5 सितंबर: सुभाष चौक स्थित नव दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन विधिवत रूप से संपन्न हुआ। समिति के संयोजक राधेश्याम पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:15 बजे मुख्य यजमान दयाल सिंह शेखावत के पूजन के साथ हुआ। भूमि पूजन की वैदिक विधियों से पूर्ण आहुति पं. अरविंद शर्मा एवं पं. पंकज शर्मा द्वारा कराई गई। आयोजन के दौरान समिति के संरक्षक अशोक कलावटीया, उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, महामंत्री अरुण ओडाका, मंत्री प्रेम प्रकाश माथुर, सुरेश सोनी, परमानंद कुमावत, बलभ चंद पारीक, अंशु व्यास, दीपेन्द्र पुजारी, एवं महंत सुरेश दास सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सुभाष चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष भावेश इंदौरिया, कैलाश स्वामी, गोसेविका ज्योति तनवानी, संध्या अवस्थी, सरिता पेशवानी, प्रेम गाडिका, देवी पेशवानी, संजय कुमार, विष्णु गोपाल, पवन सोनी आदि समाजसेवी एवं श्रद्धालु भी इस पावन अवसर पर मौजूद थे। समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है।
Comments are closed.