सोभासरिया कॉलेज के विद्यार्थी नितेश जांगिड़ बने बीबीए में गोल्ड मेडलिस्ट, लगातार दूसरी बार संस्थान को मिला गौरव।

सोभासरिया कॉलेज के विद्यार्थी नितेश जांगिड़ बने बीबीए में गोल्ड मेडलिस्ट, लगातार दूसरी बार संस्थान को मिला गौरव।

सोभासरिया कॉलेज के विद्यार्थी नितेश जांगिड़ बने बीबीए में गोल्ड मेडलिस्ट, लगातार दूसरी बार संस्थान को मिला गौरव।
सीकर

सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सीकर के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि संस्थान के मेधावी विद्यार्थी नितेश जांगिड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा संचालित *बीबीए कार्यक्रम* में सत्र 2025 हेतु *गोल्ड मेडल* प्राप्त कर कॉलेज एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है कि नितेश जांगिड़ ने यह उपलब्धि अपने सतत परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर हासिल की है।

विभागाध्यक्ष प्रो. डी.सी. कुमावत ने बताया कि यह उपलब्धि इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि शोभासरिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरे वर्ष बीबीए में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वर्ष 2024 के लिए भी यह गौरव संस्थान की ही छात्रा प्रिया शर्मा को प्राप्त हुआ था। इस प्रकार संस्थान ने शैक्षणिक उत्कृष्टता की निरंतरता को सिद्ध किया है।

इस उपलब्धि पर संस्थान के ग्रुप प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, “नितेश जांगिड़ की सफलता हमारे संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। लगातार दूसरे वर्ष गोल्ड मेडल प्राप्त होना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है।”

ग्रुप रजिस्ट्रार  प्रदीप कुमार शर्मा* ने अपने संदेश में कहा कि, “यह उपलब्धि संस्थान के शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति समर्पण को दर्शाती है। नितेश जांगिड़ ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया है कि समर्पण और निरंतर प्रयास सफलता की कुंजी हैं।”

सोभासरिया डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग एवं उप-प्राचार्य डॉ. महेश डोकवाल ने नितेश को बधाई देते हुए कहा कि, “लगातार दूसरे वर्ष संस्थान को गोल्ड मेडल मिलना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है। नितेश की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

इसके अतिरिक्त सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ की उप-प्राचार्य *डॉ. रुचि शर्मा* सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने नितेश जांगिड़ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि नितेश जांगिड़ भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Comments are closed.