सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ की डॉ. रुचि शर्मा को मिला अकादमिक बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ की डॉ. रुचि शर्मा को मिला अकादमिक बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ की डॉ. रुचि शर्मा को मिला अकादमिक बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड
सीकर
सोभासरिया स्कूल ऑफ लॉ, सीकर की उप–प्राचार्या डॉ. रुचि शर्मा को शिक्षण एवं विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रभावशाली योगदान के लिए ‘अकादमिक बेस्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान जयपुर में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह के दौरान राजस्थान बार काउंसिल के माननीय अध्यक्ष भुवनेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. रुचि शर्मा को यह सम्मान विधि शिक्षा के क्षेत्र में उनके निरंतर अकादमिक योगदान, उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्राथमिकता दी, बल्कि मूट कोर्ट, सेमिनार, कार्यशालाओं एवं शोध गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक एवं व्यावसायिक रूप से सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षाविदों एवं विधि क्षेत्र के गणमान्य अतिथियों ने डॉ. रुचि शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान विधि शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय है और आने वाली पीढ़ी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
डॉ. रुचि शर्मा की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सोभासरिया ग्रुप के प्राचार्य डॉ. एल. सोलंकी, डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हर्षिता गर्ग, रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा सहित संस्थान के समस्त संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.