स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में सीकर का परचम लहराया
50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान, राज्यपाल व स्वायत शासन मंत्री ने किया सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में सीकर का परचम लहराया
50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान, राज्यपाल व स्वायत शासन मंत्री ने किया सम्मानित
सीकर
नगर परिषद सीकर ने स्वच्छता के क्षेत्र में इतिहास रच दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में राज्यभर के 50 हजार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में सीकर ने पहला स्थान प्राप्त कर स्वच्छ शहरों में अपनी पहचान दर्ज कराई।
राजधानी जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े एवं नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर परिषद प्रशासक रतनलाल स्वामी,आयुक्त शशिकांत शर्मा नगर परिषद सीकर को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि सीकर शहरवासियों की सहभागिता, सफाई मित्रों की दिन-रात की मेहनत और परिषद टीम की लगन का नतीजा है। हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में सीकर को देश के स्वच्छतम शहरों में शामिल किया जाए। नगर परिषद प्रशासक रतनलाल स्वामी ने भी शहरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि—
“सीकर की यह उपलब्धि सिर्फ नगर परिषद की नहीं, बल्कि पूरे शहर के हर नागरिक की जीत है। स्वच्छता को आदत बनाकर हम आने वाले वर्षों में और भी ऊँचे मुकाम हासिल करेंगे।
इस सम्मान समारोह में सहायक अभियंता नागरमल व कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा व साहिल अली गौड़ भी मौजूद रहें।
Comments are closed.