हिंदी दिवस पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

हिंदी दिवस पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर

हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आज रविंद्र पब्लिक स्कूल, आमली रोड, सीकर में लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों में किया गया। जिसमे प्रथम वर्ग मे कक्षा 3 से कक्षा 6 तक अथवा द्वितीय वर्ग मे कक्षा 7 से कक्षा 10 तक छात्र-छात्राओं प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर दोनों वर्गों में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में भाषा और लेखन कौशल को लेकर उत्साह एवं गंभीरता देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने की। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदी भाषा और सुलेख की महत्ता बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक पहचान है और सुलेख से बच्चों में धैर्य, अनुशासन और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित होती है। यह प्रतियोगिता बच्चों में भाषा के प्रति प्रेम, सौंदर्यबोध और आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन मीनू गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान लायन राजीव गुप्ता, लायन मनोज अग्रवाल सहित अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे और प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Comments are closed.