प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड ने बजाई आकर्षक धुनें, प्रधानमंत्री बजाते रहे तालियां

प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड ने बजाई आकर्षक धुनें, प्रधानमंत्री बजाते रहे तालियां

प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड ने बजाई आकर्षक धुनें, प्रधानमंत्री बजाते रहे तालियां

शिक्षा नगरी सीकर को फिर से गौरवशाली उपलब्धि मिली है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के केवड़िया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर अव्वल रहे दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली के म्यूजिकल बैण्ड ने कदम कदम बढ़ाये जा, मां तुझे सलाम, सारे जहां से अच्छा एवं जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां गीतों पर आकर्षक धुनें बजाई। धुनों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक बार तालियां बजाकर विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में राजनैतिक, प्रशासनिक, सामाजिक आदि विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन हस्तियों सहित बड़ी संख्या में देशभर से आमजन उपस्थित हुए।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट रैंक हासिल करने के बाद अब प्रिंस के विद्यार्थी सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं खेलकूदों में भी राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रहे हैं। इस बड़ी उपलब्धि पर संस्था निदेशक जोगेंद्र सुण्डा ने प्रिंस म्यूजिकल बैण्ड टीम, इंस्ट्रक्टर्स सहित सीकर वासियों को बधाइयां दी है।

Comments are closed.