अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा का प्रिंस में सम्मान

सीकर
जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में हाल ही में स्थानांतरित हुए सीकर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, प्रबंध निदेशक एम.आर. अग्रवाल एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने गजेंद्र सिंह जोधा का माल्यार्पण, साफा, शाॅल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।
इस अवसर पर गजेंद्र सिंह जोधा ने प्रिंस एकेडमी के हजारों विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में हमेशा अच्छी चीजें अपनाएं और किसी भी गलत आदत को कभी स्थान न दें। मेहनत, अनुशासन व सकारात्मक सोच के तीन स्तंभों पर ही सफलता की पूरी इमारत तैयार होती है। साथ ही कहा कि उन्होंने स्वयं ने भी एक अभिभावक के रूप में प्रिंस के बेहतरीन एकेडमिक्स, सिस्टम एवं अनुशासन को नजदीकी से अनुभव किया है।
डा. पीयूष सुण्डा ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में उनके शानदार कार्यकाल एवं कुशल नेतृत्व क्षमता की सराहना की।

Comments are closed.