मंडावरा में शुक्रवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. के. जैन सिखाएंगे जीवन बचाने के गुर
मंडावरा में शुक्रवार को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. के. जैन सिखाएंगे जीवन बचाने के गुर
मंडावरा में कल हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. के. जैन सिखाएंगे जीवन बचाने के गुर
सीकर:
ग्राम मंडावरा में आगामी 16 जनवरी को ‘विविध धनश्री फाउंडेशन‘ की ओर से एक विशेष “CPR (जीवन रक्षक तकनीक) प्रशिक्षण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक (MD) डॉ जगदीश कुमावत ने बताया कि यह संस्था स्व. श्री धन्नाराम जी कुमावत एवं स्व. घोघड़ देवी की स्मृति में स्थापित की गई है। फाउंडेशन के डायरेक्टर बृजमोहन कुमावत ने बताया की विविद धनश्री फाउंडेशन का सूत्र वाक्य “टूगेदर वी बिल्ड होप” रखा गया है जो स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित समाज के विभिन्न प्रकल्पों पर काम करेगा ।
कल शिविर के मुख्य प्रशिक्षक देश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वी. के. जैन होंगे, जो ग्रामीणों को हार्ट अटैक जैसी आपातकालीन स्थिति में जान बचाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में डायरेक्टर सुगनचंद कुमावत, फाउंडेशन की गवर्निंग बॉडी के सदस्य डॉ. एस. एल. सोनी, पूर्व विधायक नंद किशोर महरिया, रिटायर्ड RAS सज्जन सिंह शेखावत, व्यवसायी रमेश गोयल, शिक्षाविद डॉ बलवंत सिंह चिराना, रिटायर्ड प्रिंसिपल राजकृष्ण सिंह चौहान, रामदेव कुमावत, चम्पालाल कुमावत, जयश्री कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। शिविर सुबह 11 बजे से शिव मंदिर के प्रांगण में शुरू होगा, जिसमें प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
Comments are closed.