शेखावाटी समूह के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में हासिल किया प्रथम स्थान
शेखावाटी समूह के दो विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में हासिल किया प्रथम स्थान
पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर द्वारा आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के लिए जारी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में शेखावाटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, सीकर के दो विद्यार्थियों के प्रथम स्थान प्राप्त करने से महाविद्यालय परिसर में हर्ष और गौरव का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन इंजीनियर रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.एससी बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) के छात्र राकेश चौधरी तथा विशेष शिक्षा की छात्रा प्रियंका कुमारी ने विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय प्रबंधक श्री ओमपाल जांगिड़ ने बताया कि छात्र राकेश चौधरी नागौर जिले के ईनाना गांव के निवासी हैं। उनके पिता किसान हैं तथा माता गृहिणी हैं। वहीं छात्रा प्रियंका कुमारी के पिता भी किसान हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद दोनों विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपने माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. सैनी एवं पाठ्यक्रम समन्वयक श्री कमलेश मीणा सहित समस्त स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments are closed.