सीएलसी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
सीएलसी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
सीएलसी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
झुंझुनूं।
सीएलसी द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूल सीएलसी हाई स्कूल (सीएचएस) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं एवं महिला स्टाफ का सम्मान कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर सीएचएस ऐकडेमिक हेड उपकरण सिंह ने सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षिका केवल ज्ञान ही नहीं देती, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को महिलाओं के सम्मान, समानता और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने महिलाओं के योगदान को नमन करते हुए समाज में उनके सम्मान और सशक्त भूमिका को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
Comments are closed.