प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन
सीकर
सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के फोर्टनाइटली टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, कोऑर्डिनेटर्स व फैकल्टी मेंबर्स ने 148 टॉपर्स विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि रेगुलर स्टडी, डिसिप्लिन एंड कंटीन्यूअस प्रैक्टिस ही सफलता की कुंजी है।
Comments are closed.