जयपुर में कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन

सीकर के वरिष्ठ सीए पी.आर. झुरिया का भव्य सम्मान

जयपुर में कांग्रेस सीए प्रकोष्ठ का राज्य स्तरीय सम्मेलन
: सीकर के वरिष्ठ सीए पी.आर. झुरिया का भव्य सम्मान

जयपुर/सीकर।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (RPCC) के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) प्रकोष्ठ द्वारा जयपुर के RAS क्लब में आयोजित “आर्थिक न्याय सम्मेलन एवं वार्षिक कार्यक्रम” में सीकर के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए पी.आर. झुरिया (P.R. Jhuria) को कांग्रेस संगठन में उनके दशकों लंबे समर्पित योगदान और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर दी गई महत्वपूर्ण तकनीकी एवं वैचारिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने झुरिया जी को साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अनुभव को पार्टी के लिए एक अमूल्य धरोहर बताया। इस गरिमामयी समारोह में आमेर विधायक प्रशांत शर्मा, चौमूं विधायक शिखा मील बराला, जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा और वरिष्ठ नेता सुमित भगासरा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीए नितिन व्यास के साथ सीकर सीए प्रकोष्ठ की प्रभावी उपस्थिति रही, जहाँ पदाधिकारियों और पेशेवरों ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक (सीकर) सीए सुनील मोर और प्रदेश महासचिव सीए संजय कुमावत ने कहा कि पेशेवर ज्ञान के माध्यम से कांग्रेस की आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना ही प्रकोष्ठ का मुख्य लक्ष्य है। इस दौरान सीकर से आए प्रमुख सीए पेशेवरों की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें सीकर सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए शाहिद कमाल, प्रदेश सचिव व सीकर सीए ब्रांच के कोषाध्यक्ष सीए महेश गोयल, सीए बी.पी. क्याल, सीए मनोज शर्मा, सीए राहुल मोर, सीए सुरेश अग्रवाल, रामनिवास,सीए नीतीश शर्मा, सीए विनोद शर्मा, सीए मनीष गिनोड़ीया भी शामिल थे। वक्ताओं ने वर्तमान आर्थिक चुनौतियों और जीएसटी की विसंगतियों के विरुद्ध पेशेवरों के सक्रिय हस्तक्षेप की आवश्यकता बताई।
सम्मेलन के समापन पर सीए कमल मिश्रा ने सभी अतिथियों और राजस्थान भर से आए 300 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन व्यास के सफल संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि आगामी ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान में सीए सेल अपनी सक्रिय और तकनीकी भूमिका निभाएगा। डोटासरा और जूली ने सीए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीए नितिन व्यास की इस टीम के उत्साह की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि पेशेवरों के जुड़ाव से कांग्रेस की वैचारिक और आर्थिक नीतियों को नई ऊर्जा और आधार मिलेगा।

Comments are closed.