राजकुमार मिटावा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी, प्रयागराज बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व ने लिया महत्वपूर्ण निर्णय

प्रयागराज स्थित मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ की अहम बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया

प्रयागराज स्थित मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय हिंदू स्वयंसेवक संघ की अहम बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनी अभय प्रताप सिंह ने की, जिसमें राजकुमार मिटावा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुराधा, महामंत्री दिलीप भाई भट्ट, राष्ट्रीय महासचिव विनीत मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव रज्जू खोसले और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार सुंडा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह नियुक्ति संगठन मंत्री परमेश्वर लाल सिरसवा और राष्ट्रीय प्रचारक जितेंद्र सिंह शेखावत की अनुशंसा पर की गई।

राजकुमार मिटावा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी
राजकुमार मिटावा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

बैठक के दौरान राष्ट्रीय मंत्री शिवरत्न स्वामी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमावत, प्यारेलाल सैनी, प्रदेश महासचिव प्रभु दयाल कुमावत, सीकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेहरा और प्रदेश प्रचारक बाबूलाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। सभी ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में संगठन राजस्थान में मजबूत पकड़ बनाएगा और नए आयाम स्थापित करेगा।

Comments are closed.