संजय शर्मा बने भौतिक विज्ञान व्याख्याता, संगठन ने किया सम्मान
संजय शर्मा बने भौतिक विज्ञान व्याख्याता, संगठन ने किया सम्मान
सीकर
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, खण्ड पिपराली के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सीकर जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा के वरिष्ठ अध्यापक पद से पदोन्नत होकर भौतिक विज्ञान के व्याख्याता पद पर नियुक्त होने पर संगठन पदाधिकारियों द्वारा यथास्थान कार्यग्रहण के अवसर पर साफा एवं दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया। साथ ही कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद नारनोलिया के हिंदी व्याख्याता पद पर नियुक्त होने पर उन्हें भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह, पिपराली उपखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महला, धोद उपखंड अध्यक्ष कैलाश कविया, मंत्री सुधीर पाराशर, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीराम, रामावतार, संस्था प्रधान सुधा तोषनीवाल, विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि गोपाल मूंड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और दोनों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
संजय शर्मा विज्ञान विषय के दक्ष शिक्षक होने के साथ-साथ “संजय शर्मा ‘तरुण’” के नाम से साहित्य के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उनकी रचनाएँ विभिन्न समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं, जो उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाती हैं।
शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। मिशन डायल फ्यूचर कार्यक्रम के तहत उन्होंने विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, शेखावाटी मिशन 100 के अंतर्गत बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संकलन एवं मॉडल प्रश्न पत्र निर्माण में उनका योगदान सराहनीय रहा, जिसके लिए उन्हें संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा), चूरू संभाग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए उन्हें ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं ‘शिक्षा रत्न पुरस्कार’ से भी अलंकृत किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है
Comments are closed.