शेखावाटी स्कूल, लोसल ने ओपन टूर्नामेंट में भी किया राजस्थान टॉप, एक साथ विद्यालय में आई 13 ट्रॉफी
हाल ही में जयपुर और नागौर डीडवाना कुचामन में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शेखावाटी स्कूल, लोसल ने शिक्षा का धुरंधर बनते हुए सम्पूर्ण राजस्थान को 10वीं और 12वीं में टॉप किया उसी तर्ज पर स्पोर्ट्स में भी शेखावाटी स्कूल, लोसल ने संपूर्ण राजस्थान में तहलका मचाया है।
लोसल। हाल ही में जयपुर और नागौर डीडवाना कुचामन में ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें शेखावाटी स्कूल, लोसल ने शिक्षा का धुरंधर बनते हुए सम्पूर्ण राजस्थान को 10वीं और 12वीं में टॉप किया उसी तर्ज पर स्पोर्ट्स में भी शेखावाटी स्कूल, लोसल ने संपूर्ण राजस्थान में तहलका मचाया है। बैडमिंटन 11वर्ष आयु वर्ग में छात्रावासीय विद्यार्थी कार्तिक ने जयपुर में गोल्ड मेडल के साथ 2100 रुपए और ट्रॉफी प्राप्त करते हुए शेखावाटी स्कूल, लोसल और अपने परिवार का नाम रोशन किया। इसी तरह नागौर डीडवाना कुचामन में श्रीपाल ने 13 वर्ष छात्र आयु वर्ग में गोल्ड मेडल और ट्रॉफी हासिल की। 69वी जिलास्तरीय विद्यालयी खेल कूद प्रतियोगिता में संपूर्ण सीकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लकी शेखावत ने 13 वर्ष, 15 वर्ष, 17 वर्ष, 19 वर्ष एवं सीनियर छात्रा एकल प्रतियोगिता एवं डबल्स प्रतियोगिता में 6 गोल्ड मेडल के साथ 6 ट्रॉफी हासिल करते हुए बैडमिंटन की धुरंधर बनकर शेखावाटी स्कूल, लोसल और अपने परिवार का नाम संपूर्ण राजस्थान में रोशन किया। विद्यालय की छात्रा खुशी ने 19 वर्ष आयु वर्ग एवं डबल्स में 3 गोल्ड के साथ 3 ट्रॉफी अपने नाम की। प्राची ने 17 वर्ष आयु वर्ग एवं सीनियर डबल्स में 2 सिल्वर मेडल के साथ 2 ट्रॉफी प्राप्त की। खिलाड़ियों की इस सफलता पर चेयरमैन बी. एल. रणवा, निदेशक राहुल रणवा, रोहित रणवा, प्राचार्य ओमप्रकाश रणवा, निजी सचिव भरत शर्मा ने खिलाड़ियों, उनके परिवारजन एवं कोच बजरंग लाल को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।
Comments are closed.