लेगसी– 6th Charter Night बनी सीकर क्षेत्र की ऐतिहासिक, भव्य एवं यादगार संध्या

लेगसी– 6th Charter Night बनी सीकर क्षेत्र की ऐतिहासिक, भव्य एवं यादगार संध्या

सीकर

लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा आयोजित “लेगसी–6th चार्टर नाईट 2026” भव्यता, सम्मान, उत्साह एवं शानदार फेलोशिप के साथ ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। कार्यक्रम में विभिन्न शहरों एवं क्लबों से पधारे क्लब अध्यक्षों, सचिवों, कोषाध्यक्षों एवं लायन सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे वातावरण को उत्साह एवं ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन आशुतोष वशिष्ठ जी (प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर), की-नोट स्पीकर एमजेएफ लायन सी.एस. तोमर जी (VDG2 Elect), विशिष्ट अतिथि लायन कृपाल सिंह जी (रीजन चेयरपर्सन), लायन मनोज अग्रवाल जी (जोन चेयरपर्सन) एवं क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ, क्लब के वरिष्ठ सदस्यों सहित अतिथियों द्वारा चार्टर नाइट का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ द्वारा सभा प्रारंभ की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में लायन अलका मोदी द्वारा ध्वज वंदना प्रस्तुत की गई तथा विश्व शांति हेतु एक मिनट का मौन रखकर राष्ट्रगान किया गया।
समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ ने विशेष रूप से दुर्गादत्त जी खेतान (ड्यूरेटेक्स, मुंबई) का आभार व्यक्त किया, जिनका आर्थिक सहयोग एवं स्नेह समय-समय पर क्लब को निरंतर प्राप्त होता रहा है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लायन मोहनीश चुघ ने कहा कि “लेगसी केवल एक थीम नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की सेवा, समर्पण, मित्रता और एकजुटता की पहचान है।” उन्होंने कहा कि क्लब के प्रत्येक सदस्य ने सेवा कार्यों को अपना परिवार समझकर कार्य किया, जिसके कारण क्लब ने पूरे वर्ष अनेक सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य कर नई पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि पुरस्कारों से अधिक महत्वपूर्ण वह सम्मान है, जो सेवा के माध्यम से लोगों के दिलों में मिलता है और वही क्लब की वास्तविक लेगसी है।
उन्होंने कहा कि आज लायंस क्लब सीकर प्राइड जिस मुकाम पर है, उसमें क्लब के पूर्व अध्यक्षों की मेहनत, मार्गदर्शन एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी अवसर पर पूर्व अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, लायन राजीव गुप्ता एवं लायन रेनू अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सबसे विशेष एवं गौरवपूर्ण क्षण तब रहा जब पूरे वर्ष सेवा गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए “लायन ऑफ़ द ईयर ” अवार्ड लायन मनोज अग्रवाल जी को प्रदान किया गया। अवार्ड की घोषणा होते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
समारोह में क्लब के पैटर्न डायरेक्टर लायन आर. जी. बियाणी एवं लायन कैलाश बिदावतका को दुशाला, श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब के सभी चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में 4 नए लायन सदस्यों — लायन विराज अग्रवाल, लायन ज्योति अग्रवाल, लायन प्रवीण बजाज एवं लायन शिप्रा बजाज को शपथ दिलाकर क्लब परिवार में स्वागत किया गया।
प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन अजय अग्रवाल द्वारा पूरे वर्ष की सेवा गतिविधियों की डिजिटल रिपोर्ट सदन के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों ने खूब सराहा। डिजिटल रिपोर्ट में पूरे वर्ष के प्रोजेक्ट्स, सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया।
पूरे वर्ष विभिन्न सेवा गतिविधियों, सामाजिक प्रकल्पों एवं क्लब कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लायन सदस्यों एवं प्रोजेक्ट चेयरपर्सन्स का भी समारोह में विशेष रूप से अवार्ड देकर सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष ने कहा कि क्लब की वास्तविक ताकत उसके समर्पित सदस्य हैं, जिनकी सेवा भावना, सहयोग और टीमवर्क के कारण पूरे वर्ष अनेक ऐतिहासिक सेवा कार्य सफल हो सके।
कार्यक्रम में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। मंच संचालन लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी एवं लायन गुड्डी अग्रवाल द्वारा प्रभावी एवं आकर्षक शैली में किया गया।
कार्यक्रम में लायंस क्लब सीकर प्राइड के अध्यक्ष लायन मोहनीश चुघ सहित लायन सचिन अग्रवाल, लायन मनोज अग्रवाल, लायन अजय अग्रवाल,
लायन पतीश पंजाबी, लायन आर. जी. बियाणी, लायन कैलाश बिदावतका,
लायन प्रवीण बजाज, लायन संजय तुनवाल, लायन महेश गोयल, लायन कृष्ण स्वरूप जोगाणी, लायन राजेश अग्रवाल, लायन आनंदीलाल सिहोटिया, लायन उमेश मोदी, लायन विराज अग्रवाल, लायन तपेश त्यागी, लायन संजय पंजाबी, लायन उर्मिला मोदी,
लायन रमा बिदावतका, लायन ईशा चुघ, लायन गुड्डी अग्रवाल, लायन नंदा तुनवाल, लायन ममता अग्रवाल, लायन बबीता अग्रवाल, लायन शिप्रा बजाज, लायन ज्योति अग्रवाल, लायन रीना त्यागी,लायन अलका मोदी, लायन रेनू मोदी एवं उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त लायंस क्लब चूरू, लायंस क्लब चूरू समर्पण, लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी, लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी लक्ष्मीनाथ, लायंस क्लब झुंझुनूं, लायंस क्लब झुंझुनूं गौरव, लायंस क्लब रतनगढ़ प्रेरणा, लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट, लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, लायंस क्लब सीकर, लायंस क्लब सीकर क्राउन, लायंस क्लब सीकर कल्याण धणी, लायंस क्लब सीकर लीजेंड, लायंस क्लब सीकर सनराइज, लायंस क्लब सीकर सुरभि एवं लायंस क्लब सीकर शक्ति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सदस्यगण भी समारोह में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था रही।

सभी उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को सीकर क्षेत्र की सबसे भव्य, शानदार एवं ऐतिहासिक चार्टर नाईट बताते हुए लायंस क्लब सीकर प्राइड की एकता, आयोजन क्षमता एवं सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।

धन्यवाद! जय लायनवाद!!

अध्यक्ष
लायन मोहनीश चुघ
लायंस क्लब सीकर प्राइड

 

Comments are closed.