प्रिंस के पीयूष एवं सुधीर एनडीए पासिंग आउट परेड में शामिल
प्रिंस के पीयूष एवं सुधीर एनडीए पासिंग आउट परेड में शामिल
प्रिंस के पीयूष एवं सुधीर एनडीए पासिंग आउट परेड में शामिल
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी के पूर्व छात्र पीयूष कुमार एवं सुधीर वैष्णव ने राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (एनडीए) के 150वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। पुणे के खड़कवासला स्थित एनडीए में तीन वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद दोनों कैडेट अब एयर फोर्स एकेडमी (एएफए), हैदराबाद में एक वर्ष का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत वे भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में राष्ट्र सेवा का दायित्व संभालेंगे। इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रिंस एनडीए एकेडमी के एकेडमिक हेड पवन कुमावत एवं प्रबंध सदस्य निरूपम सुण्डा ने पासिंग आउट परेड में उपस्थित होकर दोनों कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।
Comments are closed.