नीट-यूजी 2026 में पीसीपी (प्रिंस) सीकर की छात्रा देवांगी दाधीच का शानदार प्रदर्शन

नीट-यूजी 2026 में पीसीपी (प्रिंस) सीकर की छात्रा देवांगी दाधीच का शानदार प्रदर्शन

नीट-यूजी 2026 में पीसीपी (प्रिंस) सीकर की छात्रा देवांगी दाधीच का शानदार प्रदर्शन

सीकर

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के घोषित परिणामों में पीसीपी (प्रिंस) सीकर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान की मेधावी छात्रा देवांगी दाधीच पुत्री माधव तिवाड़ी ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 24,193 तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 2,875 प्राप्त कर न केवल संस्थान, बल्कि अपने परिवार एवं सीकर जिले का नाम भी गौरवान्वित किया है।देवांगी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक पीयूष सुडा, जोगेंद्र सुडा सहित समस्त शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पीयूष सुडा ने कहा कि यह सफलता नियमित अध्ययन, अनुशासित तैयारी, अनुभवी फैकल्टी के कुशल मार्गदर्शन तथा संस्थान की प्रभावी टेस्ट प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पीसीपी (प्रिंस) सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए समर्पित रहा है।देवांगी दाधीच ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के स्नेह एवं सहयोग, जोगेंद्र सुडा सर और संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अपनी निरंतर मेहनत और समर्पण को दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, समयबद्ध तैयारी, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।देवांगी की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत एवं सही मार्गदर्शन के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Comments are closed.