केशवानन्द का जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी जीत का सिलसिला जारी
केशवानन्द का जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी जीत का सिलसिला जारी
केशवानन्द का जलवा बरकरार, दूसरे दिन भी जीत का सिलसिला जारी
सीकर
एन एच 52 स्थित स्वामी केशवानन्द काॅन्वेन्ट स्कूल भढाढर सीकर ने गुना मध्यप्रदेश में चल रही हैण्डबाॅल प्रतियोगिता एवं उदयपुरवाटी, झून्झूनू में चल रही सीबीएसई क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में केशवानन्द की टीम का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, आत्मविश्वास और मेहनत का परिचय देते हुए जीत हासिल की। जानकारी देते हुए कैम्पस हैड राहुल ढाका ने बताया कि कबड्डी और हैंडबॉल दोनों खेलों में केशवानन्द के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीमों को कड़ी चुनौती दी और अपनी जीत का परचम लहराया। संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि लगातार मिल रही जीतों से केशवानन्द की टीम का मनोबल ऊंचा है और प्रतियोगिता में उनका दबदबा देखने को मिल रहा है। इस अवसर संस्थान चैयरमेन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, खेल प्रभारी महेन्द्र सहारण एवं प्राचार्य चंद्रशेखर मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Comments are closed.