बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाएं ~ झाझडिया
▪️ अभिभावकों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाये ~ जाटू
स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
————————–
बेटियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण करवाएं ~ झाझडिया
▪️ अभिभावकों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाये ~ जाटू
सीकर। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं बेटियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को फतेहपुर रोड स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ.विशाल सिंह, प्रदीप कुमार, फिरोज फातिमा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रवि झाझडिया, एन. एस.राठौड़, एम. ए. जी. महासचिव निसार अहमद जाटू, पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अली बडगुजर, वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष इकबाल मोती खां सहित बड़ी संख्या में शिक्षा अनुदेशक व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में HPV टीकाकरण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अभिभावकों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
स्वास्थ्य विभाग के विशाल सिंह सहित वक्ताओं ने कहा कि एच पी वी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम का प्रभावी माध्यम है तथा 14 वर्ष की आयु पर टीकाकरण से बेटियों को गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रवि झाझड़िया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षा अनुदेशकों एवं समाज के जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बेटियों के सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु टीकाकरण अवश्य करवाए और जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।
माइनॉरिटी अफेयर्स एसोसिएशन के महासचिव निसार अहमद जाटू ने समाज के विभिन्न वर्गों तक HPV टीकाकरण की सही जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, जिससे बेटियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बन सके।इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करना आवश्यक भी आवश्यक है।
शिक्षा अनुदेशकों ने इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

Comments are closed.