प्रियंका बिश्नोई नहीं रहीं, जोधपुर की एसडीएम ने जिंदगी की जंग हारी….
जोधपुर में पदस्थ 2016 बैच की RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में हो गया निधन
जोधपुर में पदस्थ 2016 बैच की RAS अधिकारी प्रियंका बिश्नोई का अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में निधन हो गया। एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रियंका की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
प्रियंका के परिजनों ने जोधपुर के अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था और कलेक्टर को शिकायत दी थी। इस मामले पर जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को जांच के आदेश दिए थे। प्रियंका बिश्नोई बीकानेर जिले की मूल निवासी थीं।
प्रियंका बिश्नोई को विनम्र श्रद्धांजलि, उनकी आत्मा को शांति मिले।
Comments are closed.