कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन, कार्यकर्ता बोले- सरकार हर मोर्चे पर हुई विफल, राज्य में बेरोजगारी बढ़ी….

नीमकाथाना कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नीमकाथाना कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 10 सूत्रीय मांगों को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पीसीसी सदस्य कांता प्रसाद शर्मा ने बताया कि राजस्थान में दस महीने से भाजपा की सरकार है। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गया है। इन मुद्दो को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें किसानों को मुआवजा देने समेत युवाओं को रोजगार देने की मांग की गई। इस दौरान पीसीसी सदस्य कान्ता प्रसाद शर्मा, नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदनलाल सैनी, पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मालाराम वर्मा, नगर अध्यक्ष बलदेव यादव, पूर्व सरपंच भागूराम सैनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, विरेन्द्र स्वामी और राकेश नटवाड़िया मौजूद रहे।

Comments are closed.