18वें जन्मदिन पर छात्र ने किया रक्तदान….

RTO ऑफिस के पीछे रहने वाले छात्र सचिन खडोलिया ने रक्तदान कर मनाया अपना 18वा जन्मदिन

RTO ऑफिस के पीछे रहने वाले छात्र सचिन खडोलिया ने अपना 18वा जन्मदिन रक्तदान कर मनाया. सचिन ने वीके जैन ब्लड बैंक में रक्तदान किया. सचिन के पिता जगदीश प्रसाद अध्यापक और माता लक्ष्मी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत है. पिछले साल सचिन की मामी ने नीरजा हॉस्पिटल सीकर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था, उस समय उसकी मामी को आठ यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ी थी, जिस पर संजय तिवाड़ी ने स्वयं एसडीपी का डोनेशन कर सचिन की मामी की जान बचाई थी, उस दिन भी सचिन ने रक्तदान करना चाहा लेकिन उम्र कम होने के कारण नहीं कर सका, आज 18 वर्ष का होते ही सबसे पहले रक्त मोटिवेटर संजय तिवाड़ी से संपर्क कर रक्तदान किया और नियमित रक्तदान करने का संकल्प भी लिया.

Comments are closed.