रानी सती गार्डन में आज होगा महा गरबारास……
लियो क्लब सीकर व लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा आज रविवार 13 अक्टूबर 2024 को रानी सती गार्डन में गरबा नाइट का किया जाएगा आयोजन
लियो क्लब सीकर व लायंस क्लब सीकर प्राइड द्वारा आज रविवार 13 अक्टूबर 2024 को रानी सती गार्डन में गरबा नाइट का आयोजन किया जाएगा।लायंस क्लब सीकर प्राइड अध्यक्ष मोहनीश चुग, लियो क्लब सीकर डायरेक्टर लॉयन सज्जन अग्रवाल ने बताया कि पिछले 2 माह से सीकर शहर वासियों को एक मनोरंजक कार्यक्रम देने के लिए पूरी टीम द्वारा जो मेहनत की जा रही है वह इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो गई है। 14 दिवसीय डांडिया वर्कशॉप का आज फाइनल रिहर्सल के साथ समापन किया गया। वर्कशॉप में 170 से अधिक महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों ने भाग लिया है। नृत्य प्रशिक्षण शिवाय व राहुल क्रॉसलैंड डांस क्रू द्वारा दिया जा रहा है।कार्यक्रम की तैयारी श्यामपुरा बालाजी इवेंट से दीपांशु मित्तल द्वारा जोर-शोर से की जा रही है।लियो क्लब अध्यक्ष लियो सुमित गौड़ ने बताया कि वर्कशॉप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी में अनेकों उपहार रखे गए हैं, जिनमें बेस्ट गरबा,बेस्ट डांडिया, बेस्ट ड्रेस,बेस्ट कपल ड्रेस व डांडिया आदि उपहार रखे गए हैं।

आज के कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण गोवा से बॉलीवुड क्वीन सेलिब्रिटी डीजे जोयु रहेंगी,जो कि दर्शकों को ओपन डांडिया राउण्ड में गुजराती,बॉलिवुड,हरियाणवी आदि गानों पर डीजे स्टाइल में थिरकाएगी। साथ ही कार्यक्रम की शान मशहूर एंकर सचिन रहेंगे।सीकर शहर वासी कपल टिकट लेकर इस गरबा रास का भरपूर आनंद उठा सकते हैं।साथ ही 22 सदस्यीय गरबा समिति द्वारा कार्यक्रम को शांति रूप से संपन्न करने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की गई है। कार्यक्रम की देखरेख में लायन अखिलेश कौशिक,लियो दीपेश गुप्ता,लियो जितेंद्र खेतान,लियो स्नेहा खेतान,लायन मेघा अग्रवाल,लियो रितिका गोयल, लियो रजनी अग्रवाल,लियो रोहन अग्रवाल आदि सदस्य कर रहे हैं।
Comments are closed.