इंदु शर्मा विप्र फाउंडेशन की बनी रामगढ़ तहसील अध्यक्ष…..

सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन में योगदान के लिए सम्मान; जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने दी शुभकामनाएं

सीकर विप्र फाउंडेशन के सीकर जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने रामगढ़ शेखावाटी की श्रीमती इंदु शर्मा को विप्र फाउंडेशन की शेखावाटी रामगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया है इंदु शर्मा द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्य एवं अनुभव द्वारा संगठन को दिए जा रहे सहयोग को मध्य नजर रखते हुए उन्हें रामगढ़ तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पद पर मनोनीत किया गया विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने नियुक्ति करते हुए इंदु शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर आशा व्यक्त की है कि श्रीमती इंदु शर्मा विप्र फाउंडेशन की नीति रीति और विचारधारा को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी और समाज के हित मैं कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करेगी इंदु शर्मा को विप्र फाउंडेशन की रामगढ़ तहसील अध्यक्ष बनने पर लोगों ने बधाई प्रेषित की है

Comments are closed.