गौ माता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने के लिए धर्म सभा और गौ ध्वज स्थापना समारोह का आयोजन…..
जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की प्रेरणा से जयपुर में हुआ गौ प्रतिष्ठा आंदोलन
गौ माता को राज्यमाता माता का दर्जा दिलाने के लिए जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में जगदगुरू शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की प्रेरणा से गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के तहत गौ ध्वज स्थापना व धर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवलगढ़ क्षेत्र से गौ विधायक शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में सैंकड़ो की संख्या में गो भक्त शामिल हुए। इस मौके पर गौ विधायक शंकरलाल शर्मा ने जगदगुरू शंकराचार्य का गौ माता का चित्र एवं भगवा शॉल भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान गौ माता को राज्यमाता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ को शंकरलाल शर्मा की अगुवाई में कार्यकताओं ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुभाष खंडेलवाल, रमेश दीक्षित, भैरूसिंह राठौड़, राधेश्याम सैनी, महेश भादुपोता, गंगाधर, सीताराम सैनी, ओमप्रकाश, मदन स्वामी, रामनाथ भास्कर, पवन कानोड़िया, ललित अग्रवाल, उमेश शर्मा, मनीष कुमावत, फूलचंद बंसिया आदि मौजूद थे।
Comments are closed.