धौलपुर में शादी से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, 12 की मौत से मातम….
करीम कॉलोनी में शोक की लहर, हादसे में 6 सदस्यों का अंतिम संस्कार नहनू के लौटने पर
धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे के समीप करीम कॉलोनी, गुमट में शनिवार की रात भयावह बीती, जब एक ही घर के आंगन में छह शव रखे हुए थे। इनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह किया जाएगा। यह दुखद हादसा सुन्नीपुर के पास 19 अक्टूबर की रात 11 बजे हुआ, जिसमें तीन परिवारों के 12 लोगों की जान चली गई। घटना में एक 12 वर्षीय बच्चा घायल हुआ, जिसका इलाज जयपुर में चल रहा है। ये सभी शादी समारोह से घर लौट रहे थे जब हादसा हुआ।
रविवार सुबह इतने लोगों की मौत की खबर से पूरे कस्बे में सन्नाटा छा गया। मुख्यमंत्री भजनलाल ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। करीम कॉलोनी में जब सोमवार दोपहर शवों को घर लाया गया, तब माहौल बेहद गमगीन था। हादसे में जान गंवाने वाले छह सदस्यों का अंतिम संस्कार नहनू के अहमदाबाद से लौटने के बाद किया जाएगा। पूरे मोहल्ले में कोई भी रातभर सो नहीं सका, और हर कोई शोक में डूबा रहा।
Comments are closed.