सीकर जिले में 22 से 24 अक्टूबर तक आयोजित होगी CET-2024 परीक्षा, 30,000 से अधिक कैंडिडेट्स होंगे शामिल….
18 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों में छह पारियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए कड़े इंतजाम
सीकर जिले में समान पात्रता परीक्षा (CET-2024) का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसमें 30,324 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी—सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि गेट समय पर बंद कर दिए जाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर और जिला समन्वयक रतन कुमार ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था में प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने डमी कैंडिडेट्स और नकल के किसी भी मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, हर केंद्र पर 2-2 वीडियोग्राफर, और विद्युत आपूर्ति के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। नकल के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और सामूहिक नकल पाए जाने पर संबंधित केंद्राधीक्षक और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.