दीपावली से पहले सीकर में बिजली कटौती, मेंटेनेंस के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली बंद….
21 अक्टूबर को सुबह 7 से 11 बजे तक बजरंग कांटा फीडर से जुड़े इलाकों में मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती
दीपावली पर्व से पहले सीकर शहर में बिजली विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती की जा रही है। सोमवार, 21 अक्टूबर को बजरंग कांटा जीएसएस फीडर के मेंटेनेंस के चलते माथुर कॉलोनी, चार कुतुब मस्जिद, तहसीलदार की टंकी, तिलक नगर, मक्का मस्जिद, बिसायती चौक और कुरैशी मोहल्ले में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक मेंटेनेंस कार्य जारी रहेगा, ताकि दीपावली के दौरान बिजली की सप्लाई में कोई बाधा न आए। शहर के अन्य इलाकों में भी समय-समय पर कटौती की जाएगी ताकि त्योहारी सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
Comments are closed.