क्षेत्रीय नागरिक परिषद जयपुर की नई कार्यकारिणी ने लिया शपथ
नीमकाथाना जिले को रिव्यू लिस्ट में शामिल करने और दीपावली स्नेह मिलन की योजना पर चर्चा
जयपुर में क्षेत्रीय नागरिक परिषद की निर्वाचित और मनोनीत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईएएस अधिकारी केएल मीणा ने की, जबकि संरक्षक जेपी विमल, महेन्द्र अग्रवाल और रमेश शर्मा ने कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद परिषद की कार्यकारिणी की बैठक भी हुई, जिसमें नीमकाथाना जिले को रिव्यू लिस्ट में शामिल करने पर गंभीरता से चर्चा की गई। साथ ही हर साल होने वाले दीपावली स्नेह मिलन समारोह की योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नीमकाथाना तहसील का विस्तार कर उसे जिले तक करने का प्रस्ताव पास किया गया। अध्यक्ष केएल मीणा ने सुझाव दिया कि जिस तरह नीमकाथाना को जिला बनाने के लिए आंदोलन हुआ था, उसी तरह अब उसे बचाने के लिए भी आंदोलन की जरूरत है।
Comments are closed.