फुटबॉल टीम चयन में भ्रष्टाचार का आरोप, खिलाड़ियों का झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन….

जिला फुटबॉल संघ पर मनमानी का आरोप, संतोष ट्रॉफी जैसे प्रतियोगिताओं के अनुभवी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने पर विरोध

झुंझुनूं के खिलाड़ियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जिला फुटबॉल संघ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। खिलाड़ियों का कहना है कि हाल ही में हुई जिला स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय टीम के चयन में होनहार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारी और चयन समिति ने संतोष ट्रॉफी, बीसी रॉय ट्रॉफी और अन्य नेशनल प्रतियोगिताओं में खेलने वाले अनुभवी खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के चलते टीम से बाहर कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी पदाधिकारियों को जल्द पद से नहीं हटाया गया, तो जयपुर में फुटबॉल संघ के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। खिलाड़ियों ने सीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed.