एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में ‘‘नई उमंग 2024‘‘ के प्रथम दिन नन्हे बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग….

वार्षिकोत्सव पर बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘‘नई उमंग 2024‘‘ के पहले दिन बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्हे विद्यार्थियों ने अपने नृत्य और स्केटिंग करतब से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना और गणेश स्तुति से हुई। चेयरमैन श्री महावीर ढ़ाका ने बताया कि बच्चों की प्रस्तुतियों में “सपने रे,” “केसरिया बालम,” और “अरे यारो मुझे पहचानो” जैसे गीतों पर नृत्य ने खासा आकर्षण बटोरा।

इस मौके पर संस्था के सह निदेशक मनीष ढ़ाका ने बताया कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में गुरुवार को और भी भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

Comments are closed.