सीकर जिले में 19 वर्षीय दो युवतियां लापता, परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई…..
सदर और नेछवा इलाकों से गायब हुईं युवतियां, पुलिस जांच में जुटी
सीकर जिले के दो अलग-अलग इलाकों से 19 वर्षीय दो युवतियों की गुमशुदगी के मामले सामने आए हैं। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती 22 अक्टूबर की रात अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी तरह नेछवा क्षेत्र में एक अन्य 19 वर्षीय युवती 22 अक्टूबर की सुबह खेत पर गई थी और तब से लापता है। परिजनों को संदेह है कि वह बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed.