क्षेत्रपाल खेड़ी दंतुजला मंदिर के बाबा बालक नाथ पर गंभीर आरोप, भीम आर्मी ने गिरफ्तारी की मांग की….
अनुसूचित जाति की युवती के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल का आरोप, भीम आर्मी और अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने सीकर एसपी को ज्ञापन सौंपा
लक्ष्मणगढ़ के क्षेत्रपाल खेड़ी दंतुजला मंदिर के बाबा बालक नाथ पर एक अनुसूचित जाति की युवती से बलात्कार और ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। भीम आर्मी और अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी ने सीकर पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर आरोपी बाबा बालक नाथ और उनके सहयोगी योगेश की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि पीड़िता अपने परिवार के साथ धार्मिक आस्था के कारण मंदिर गई थी, जहां बाबा बालक नाथ ने उसकी घरेलू समस्याओं का समाधान करने का वादा कर तंत्र विद्या का झांसा दिया। बाद में, पीड़िता को सुनसान स्थान पर ले जाकर बलात्कार किया गया और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया। जब पीड़िता ने बाबा के पास जाने से इनकार किया, तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस गंभीर मामले में न्याय की मांग करते हुए भीम आर्मी ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की अपील की है।
Comments are closed.