सीकर के जनाना अस्पताल के पालना गृह में नवजात बच्ची मिली, गंभीर हालत में इलाज जारी….
6-7 महीने की प्रीमेच्योर नवजात बच्ची को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया
सीकर के जनाना अस्पताल के पालना गृह में आज एक नवजात बच्ची को कोई छोड़कर चला गया। करीब 1:30 बजे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट) की घंटी बजने पर स्टाफ को बच्ची की जानकारी मिली। अस्पताल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर जय सिंह शेखावत ने बताया कि नवजात बच्ची का वजन 1320 ग्राम है और उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची प्रीमेच्योर है, लगभग 6-7 महीने की, और उसका जन्म हाल ही में हुआ प्रतीत होता है। नवजात की हालत गंभीर है और उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। फिलहाल बाल कल्याण समिति और कोतवाली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई है, और बच्ची का इलाज जारी है।
Comments are closed.