रेलवे द्वारा परीक्षा के लिए कोटा-सीकर स्पेशल ट्रेन का संचालन आज…

स्टूडेंट्स और यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा से सीकर और वापस कोटा के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन आज से चलेगी

रेलवे ने आज स्टूडेंट्स और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा-सीकर परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09801 कोटा से रात 9:45 बजे रवाना होकर कल सुबह 4 बजे सीकर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09802, सीकर से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह ट्रेन सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमूं, सामोद और रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 22 डिब्बे होंगे, जिनमें फर्स्ट सेकेंड एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, सेकेंड स्लीपर, साधारण श्रेणी, पॉवरकार और गार्ड श्रेणी शामिल हैं।

Comments are closed.