कोलीड़ा में फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ…

प्रशिक्षकों ने दिए फुटबॉल के टिप्स

कोलीड़ा में खेल स्टेडियम में रविवार को कोलीड़ा खेल विकास समिति के सौजन्य से दस दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। सुबह सात बजे शिविरार्थियों व प्रशिक्षकों ने राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके बाद राष्ट्रीय खिलाड़ी व फुटबॉल प्रशिक्षक मांगीलाल रेप्सवाल के निर्देशन में शारीरिक शिक्षक मोहर सिंह मील, राष्ट्रीय खिलाड़ी राजेंद्र मीणा, असलम मुगल, बृजमोहन, फरहान गौरी ने आयुवर्ग के अनुसार ग्रुप बनाकर खिलाड़ियों को दौड़ व फुटबॉल खेल में उपयोगी एक्सरसाइज करवाए। इसके बाद फुटबॉल के स्किल के क्रियान्वयन व उनका खेल में समन्वय करना सिखाया गया।

भारत स्वाभिमान के कोषाध्यक्ष योग शिक्षक रामस्वरूप शर्मा ने खिलाड़ियों को पौष्टिक भोजन व खेल में काम आने वाले योगासनों की जानकारी दी। सुबह का सत्र खत्म होने के बाद सरपंच शिवपाल सिंह मील की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम दिवंगत बीरबल सिंह मील को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद पूर्व सरपंच शिवपाल सिंह मील, मेगराज शर्मा, डीएफए अध्यक्ष बीएल मील, खेल विकास समिति के अध्यक्ष सांवरमल मील, कोषाध्यक्ष सुरेश जाखड़ ने खिलाड़ियों के अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने व नियमित अभ्यास की नसीहत दी। इस अवसर पर डीएफए सचिव सुरेंद्र मील, विद्याधर सिंह मील, फूलचंद मील, हीरालाल जांगिड़, पूर्णमल डमोलिया, सुरेश जांगिड़, मुकेश नेहरा, पूर्णमल जाखड़, मनोज जांगिड़, महेश जाखड़, हरिराम मूंड, मजीद धोबी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहे। शाम के सत्र में चार से छह बजे तक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमे खिलाड़ियों को मैच के दौरान के तकनीकी टिप्स दिए गए। अंत में राष्ट्रगान के बाद झंडावतरण के साथ ही पहले दिन के शिविर का समापन हुआ।

Comments are closed.