सीकर में त्यौहार पर यातायात व्यवस्था में बदलाव, मुख्य मार्गों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित…

दीपावली के अवसर पर सीकर शहर में 3 दिनों तक ट्रैफिक डायवर्ट, शहर के मुख्य बाजारों में दुपहिया वाहनों को ही मिलेगी अनुमति

त्यौहार के मध्यनजर शहर सीकर में यातायात एंव कानून व्यवस्था ड्यूटी व आमजन के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए शहर सीकर में 3 दिन ट्रैफिक के आवागमन में निम्न बदलाव किया जा रहा है। सुरेन्द्र सिंह प्रभारी यातायात सीकर ने बताया की

(1) तापडिया बगिची, अजमेर स्टेण्ड, सालासर स्टेण्ड से नानी गेट, कोतवाली रोड, फतेहपुरी गेट, गणेशजी मन्दिर से थी व्हीलर चौपहिया वाहन एवं भारी वाहनों की एन्टी बंद कर दी जायेगी। केवल दूपहिया वाहनों का प्रवेश रहेगा।
(2) सालासर स्टेण्ड से आने वाले धीव्हीलर, चौपहिया वाहन चांदपोल गेट दुजोद गेट से, रामलीला मैदान, राणी राती रोड, अम्बेडकर सर्किल होते हुए बजरंग कांटा, बस डिपो पहुंचेंगे।
(3) दीपावली के दिन सायं 5.00 बजे से देर रात तक तापडिया बगीची, सालासर स्टैण्ड फतेहपुरी गेट, कोतवाली रोड, अजमेर स्टेण्ड से जाट बाजार और शहर के परकोटे में आने वाले सभी प्रकार के (दुपहिया, धीव्हीलर, चौपहिया) वाहनों का प्रवेश बन्द रहेगा।
(4) बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल, चापडिया बगीची सालासर स्टेण्ड की तरफ और बजरंग कांटा से रामलीला मैदान की तरफ जाने वाला ट्रैफिक रोज की तरह ही सुचारू रहेगा।
(5) दीपावली के दिन से सायं 5.00 बजे बाद शहर के मुख्य मार्केट में बनी गलियों पर भी बेरिकेडिंग कर दी जायेगी। जिससे समस्त प्रकार के वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगें। त्यौहार के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखकर विशेष परिस्थितियों में बदलाव किया जा सकता
है। यातायात डायवर्ट का समय दिनांक 28.10.2024 को समय 08.00 ए.एम से दिनांक 31.10.2024 को देर रात्रि तक प्रभावी रहेगा।

Comments are closed.