राजस्थान रोडवेज ने शुरू की ऑनलाइन स्मार्ट कार्ड सेवा…

अब यात्री घर बैठे करा सकेंगे स्मार्ट कार्ड रजिस्ट्रेशन

राजस्थान राज्य परिवहन निगम (आरएसटीसी) ने यात्रियों के लिए स्मार्ट कार्ड आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब रोडवेज डिपो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 55 श्रेणियों में मिलने वाली रियायतों के लिए यात्री अब मोबाइल एप, वेबसाइट, या ई-मित्र के माध्यम से घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे। नया स्मार्ट कार्ड बनवाने का शुल्क 40 रुपये और डुप्लीकेट कार्ड के लिए 120 रुपये निर्धारित है।

स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन
यात्री एप, वेबसाइट, या ई-मित्र पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए फोटो, व्यक्तिगत विवरण, और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सत्यापन के बाद स्मार्ट कार्ड आपके पते पर भेजा जाएगा।

Comments are closed.