भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बनाया सक्रिय सदस्य…
भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को अभियान के जिला संयोजक मधूसुदन भिंडा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बनाया सक्रिय सदस्य
भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को अभियान के जिला संयोजक मधूसुदन भिंडा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनाया। सहसंयोजक विनोद महला ने वरिष्ठ नेताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान जिला संयोजक मधूसुदन भिंडा ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि सभी पार्टी के अभियान में जुडक़र सक्रिय सदस्य बनाए। कहा कि पार्टी के आदेशानुसार अभियान को गति प्रदान करें और जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करें।

इस दौरान पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, केडी बाबर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, ईश्वर सिंह राठौड़, भजनलाल रोलण, रामप्रसाद मिश्रा, तेजप्रकाश सैनी, गिरधारी महाराज, शिवदयाल धाभाई, रिछपाल सिंह कविया, मनोज बाटड़ आदि उपस्थित रहे।
Comments are closed.