सीकर में 25.26 लाख रुपए की लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपी गिरफ्तार…

गोकुलपुरा थाना पुलिस ने हवाला से जुड़े लूटकांड का पर्दाफाश किया, लूट के पैसों का बंटवारा करने से पहले ही सभी आरोपी पकड़े गए

गोकुलपुरा थाना क्षेत्र में 25.26 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना का शिकार हुए अजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बाइक को एक कैंपर गाड़ी से टक्कर देकर उसे गिरा दिया गया और मारपीट कर बैग छीन लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के वाहन की पहचान कर झुंझुनू निवासी शंकर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी रुपए का बंटवारा कर चुके थे, लेकिन उन्हें खर्च करने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

 

Comments are closed.