दीपावली के बाद भी सीकर में शुष्क मौसम का सिलसिला जारी…
नवंबर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद बढ़ेगी सर्दी
दीपावली बीतने के बावजूद सीकर में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज यहां न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे गुलाबी सर्दी का एहसास और भी गहरा गया। कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रहा। 1 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में सीकर में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नवंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से सर्दी का प्रभाव बढ़ सकता है।
Comments are closed.