रायपुर अहीरान में चोरी और आगजनी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार…

किराना दुकान में चोरी और आग लगाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज की

रायपुर अहीरान की पुलिस ने जुलाई में हुए चोरी और आगजनी के एक मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव ने बताया कि संजीव पुत्र बिशनसिंह की दुकान से सामान और नकदी चोरी कर, उसमें आग लगा दी गई थी। एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पहले दो आरोपियों को सूरत से गिरफ्तार किया था। अब अनिल उर्फ कालिया और तरूण को स्थानीय क्षेत्र से पकड़ा गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Comments are closed.